फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayats' condition will improve with Rs 4 lakh, digital libraries will be built

Budaun News: 4 लाख से सुधरेंगे पंचायतों के हाल, डिजिटल लाइब्रेरी बनेंगी

Tue, 09 Sep 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Panchayats' condition will improve with Rs 4 lakh, digital libraries will be built
बदायूं। जिले की पंचायतों में अब डिजिटल सुविधा का विस्तार होगा। ग्रामीण स्तर पर शिक्षा और तकनीकी सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन ने ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई है। जिले की कुल 1037 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में 127 पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में चयनित पंचायतों को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत पर लगभग चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट से पंचायत भवनों में कंप्यूटर सिस्टम, आवश्यक फर्नीचर, पुस्तकें, एक एलईडी टीवी और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में मिलेगी मदद
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में मदद मिलेगी। अब तक पंचायत भवनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैठक और प्रशासनिक कार्यों तक ही सीमित था, लेकिन अब ये भवन ज्ञान व सूचना के केंद्र बन जाएंगे। यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को किताबें और ऑनलाइन सामग्री दोनों उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से गांव के लोग भी तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे। इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा से किसान अपनी खेती से संबंधित नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। वहीं महिलाएं भी स्व-सहायता समूह और कौशल विकास से जुड़ी जानकारियों तक पहुंच बना पाएंगी। बच्चों के लिए यह लाइब्रेरी शिक्षा का नया माध्यम बनेगी।


एक से दो माह के अंदर डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर किताबों का चयन किया जा रहा है। इसके बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। -यवार अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed