{"_id":"601da1868ebc3e4a1301dbf4","slug":"panchayat-elections-repair-of-ballot-papers-started-badaun-news-bly4361134114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतपेटियों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतपेटियों की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
बदायूं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग और उत्तर प्रदेश सरकार को 30 अप्रैल तक हर हाल में पंचायत चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर जनपद में चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतपेटियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, वहीं जो मतपेटी शासन से आनी थीं, वह भी जनपद को मिल चुकी हैं।
त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर अभी तक तिथि स्पष्ट नहीं थी। हालांकि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जनपद में चुनाव को लेकर तैयारियों में और भी तेजी आ गई है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में पुरानी मतपेटियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि जब चुनाव आयोग चुनाव की तिथि घोषित करें, तो उन्हें मतदान के दौरान उपयोग में आने वाली मतपेटिकाएं सही मिलें।
इधर, शासन की तरफ से 620 नई मतपेटिकाएं भी प्राप्त हो चुकी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में काम किया जा रहा है। जो कमियां हैं, उन्हें समय से दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोई बाधा पैदा न हो सके।