फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Padaulia PHC was closed one and a half hour earlier

Budaun News: डेढ़ घंटे पहले ही बंद कर दी पड़ौलिया पीएचसी

Mon, 04 Aug 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Padaulia PHC was closed one and a half hour earlier
गुलडिया पीएचसी में मरीज से जानकारी लेती डॉक्टरश्र । संवाद
बदायूं। जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में ज्यादातर मरीज खुजली के पहुंचे। मरहम और दवा देकर डॉक्टर ने बचाव की सलाह दी। वहीं, जगत ब्लॉक का स्वास्थ्य केंद्र पड़ौलिया ढाई बजे ही बंद कर दिया गया। जबकि बंद करने का समय चार बजे निर्धारित है। पड़ौलिया पीएचसी सुबह 10 बजे खुली और 11 बजे तक पूरा स्टाफ पहुंच गया। गांव की माया देवी और चंद्रकला मौर्य ने बताया कि दो बजे डॉक्टर चले गए थे। इसके बाद ढाई बजे स्टाफ के अन्य लोग चले गए। इस दौरान टीम ने 12 मरीजों का उपचार किया। वहीं, गुलड़िया नवीन स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेले 18 मरीज देखे गए। इसमें एक मलेरिया, छह खुजली, खांसी व बुखार के मरीजों थे। डॉ. सना इरफान ने बताया कि इन दिनों खेतों में धान की रोपाई का काम चल रहा है। इस वजह से ज्यादातर समय लोग पानी में रह रहे हैं। वहां से निकलने के बाद शरीर की ठीक तरह से सफाई नहीं करते। ऐसे में खुजली हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के मरीजों की संख्या इन दिनों ओपीडी में बढ़ी हुई है। इसी तरह रसूलपुर पीएचसी में डॉ. प्रदीप गंगवार ने मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि खेतों में करने के अलावा मौसम की वजह से भी खुजली हो रही है। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संवाद

गुलडिया पीएचसी में मरीज से जानकारी लेती डॉक्टरश्र । संवाद

गुलडिया पीएचसी में मरीज से जानकारी लेती डॉक्टरश्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed