फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   oxygen plant

उम्मीद: मेडिकल कॉलेज में लगेगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 01 May 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant
बदायूं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बदायूं समेत यही हाल लगभग पूरे प्रदेश के हैं। हर जगह ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की बात भी सामने आ रही है। इसको देखते हुए शासन ने मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लग जाने के बाद में कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल की पहली लहर इतनी ज्यादा खतरनाक नहीं थी, जितनी की दूसरी लहर दिखाई दे रही है। यहीं वजह है कि जिले समेत प्रदेश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इस बार जिले में कोरोना से कई लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकतर की मौत ऑकसीजन की कमी से होने की चर्चा है। वहीं मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का संकट लगातार बना हुआ है। जबकि जिला अस्पताल को न के बराबर आपूर्ति मिल पा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन की डिमांड को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए। ऐसे में बदायूं में भी राजकीय मेडिकल कॉलेज होने की वजह से यहां पर भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी है। उन्होंने जगह का चयन करना शुरू कर दिया ताकि शासन को इससे संबंधित जानकारी दे सकें। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह एक लंबी प्रक्रिया है। इसमें अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

शासन ने मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर कॉलेज में जगह की तलाश की जा रही है। हालांकि यह प्लांट कब से लगना शुरू होगा, कब तक तैयार हो जाएगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। - डॉ. सीपी सिंह, सीएमओ, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed