फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Outcry due to power cut from city to village

Budaun News: शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Mon, 19 Jun 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Outcry due to power cut from city to village
नवादा में 11केवी फीडर का लाइन ठीक करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद शहर से लेकर गांवों तक विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के हिसाब से नहीं मिल रही है। बेहिसाब बिजली काटौती की जा रही है। इससे जिलेभर में हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते कई व्यवस्थाएं बिगड़ रहीं हैं। पेयजल और फसलों में सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

शहर व औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति देने का प्रावधान है, लेकिन शहर में ही दो-तीन घंटे बिजली कटौती कर दी जा रही है। कुछ क्षेत्रों में कई-कई घंटे बिजली नहीं आ रही है। शनिवार रात करीब 2:30 बजे अंबिकापुरी और उसके आसपास इलाके में अपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रात के वक्त किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। इन मोहल्लों में सुबह तक काफी गंभीर स्थिति बनी रही। लोगों ने किसी तरह रात अपने मकानों की छत पर टहलकर गुजारी।
विज्ञापन

यही नहीं जिले की नगर पालिका व नगर पंचायतों में 21 घंटे आपूर्ति का जो वादा किया गया था। इस समय उसके हिसाब से आपूर्ति नहीं मिल रही है। छोटे कस्बों और नगरों में मात्र 15 से 18 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। कभी-कभी उसमें से भी कटौती कर ली जा रही है। सबसे ज्यादा बुरे हालात ग्रामीण इलाकों के हैं। वहां कब और किस समय बिजली कटौती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नहीं पता नहीं है, जबकि ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का नियम है। ग्रामीण इलाकों में हालात यह हो गए हैं कि अब तो खेतों में फसलें भी सूखने लगी हैं। सबसे ज्यादा गन्ने की फसल पर प्रभाव पड़ रहा है। किसानों की धान की पौध भी सूख रही है। तो वहीं ग्रामीण इलाके में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

बिसौली के लोग अघोषित कटौती से परेशान हैं
बिसौली। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रुला रही है। भीषण गर्मी में जहां लोग अघोषित कटौती से परेशान हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के मुख्यालय पर हेल्पलाइन नंबर जारी कर किया है। बावजूद इसके लोगों को विद्युत कटौती से राहत नहीं मिल पा रही है। मोहल्ला बुधबाजार में तो बीते 36 घंटे से बत्ती गुल होने की वजह से नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। संवाद
-

फोटो---48
खेड़ा बुजुर्ग इलाके में बिजली का तार टूटा, हंगामा
- तार जुड़वाने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, ढाई घंटे प्रभावित रही आधे शहर की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के खेड़ा बुजुर्ग इलाके में शनिवार रात करीब 11:30 बजे 11 केवीए फीडर का तार टूटने से आधा शहर की आपूर्ति ठप हो गई। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। उनके छत पर चढ़ने पर लोगों ने हंगामा कर दिया, जिससे समय पर तार नहीं जोड़ा जा सका।पुलिस बुलानी पड़ी, तब कहीं तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई। इस दौरान रात करीब ढाई घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
तार टूटने से कोतवाली क्षेत्र, खेड़ा नवादा समेत आधा शहर की आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले में तार टूटकर लोगों की छतों पर लटक गया था। सूचना मिलते ही एसडीओ सचिन कुमार कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। जब कर्मचारियों ने लोगों की छतों पर चढ़ने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।

एसडीओ ने लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इससे उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाना पुलिस नहीं पहुंची। फिर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। तब कहीं पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर बाद में तार जोड़ा गया। रात करीब 1:30 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ ने बताया कि अगर पुलिस को नहीं बुलाते तो लोग छत पर चढ़ने नहीं देते। तार जोड़ने में भी काफी समय लग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed