फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Our school-our self-respect day will be celebrated on 1 September

Budaun News: एक सितंबर को मनाया जाएगा हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान दिवस

Sun, 24 Aug 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Our school-our self-respect day will be celebrated on 1 September
बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक सितंबर को आयोजित होगा। इस दिन विद्यालयों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थी और शिक्षक एक साथ साझा संकल्प लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में महासंघ की कार्यकारिणी ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अजीत कुमार से मुलाकात कर संकल्प पत्र दिया। जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर इसे चरित्र निर्माण और समाज सेवा का माध्यम बनाने पर जोर दिया जाएगा। ब्लॉक मंत्री उमेश गंगवार ने कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे। विद्यालय की संपत्ति और संसाधनों को राष्ट्रधन मानकर उनके संरक्षण और सदुपयोग को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में भेदभाव रहित माहौल बनाना और सभी को समान भाव से सीखने-सिखाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसी क्रम में जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार और सोनी गुप्ता ने निवर्तमान विधायक कादरचौक धर्मेंद्र शाक्य से भेंट कर संकल्प पत्र सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम में किसी विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गति और दिशा को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर अंकुर कुमार, प्रशांत वर्मा, लखेंद्र राठौर, मुकुल कुमार, आदेश कुमार, शिवओम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed