{"_id":"5d274abb8ebc3e6d1425e693","slug":"other-badaun-news-bly368218850","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर आठ दुकानों से लिए 20 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर आठ दुकानों से लिए 20 नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहसवान में बीज व रसायन की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने आठ दुकानों से 20 नमूने लिए। टीम पहुंचने की सूचना पर कुछ व्यापारी अपनी दुकान बंद करके भाग गए। ऐसे में उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगली बार इस तरह की हरकत हुई, तो उन व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिले में इस समय बुवाई का मौसम चल रहा है। ऐसे में व्यापारियों की ओर से घटिया किस्म के बीज किसानों को बेचे जाने की शिकायत मिल रही है। इस पर कृषि अधिकारी के नेतृत्व में बीज की दुुकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ सहसवान क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान आठ दुकानों से बीज के 20 नमूने भरे गए, जिसको जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस दौरान कुछ व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए, जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी।
जिले भर में बीज की दुकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है। सहसवान में छापामारी के दौरान आठ दुकानों से सैंपल भरे हैं, जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
-विनोद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी