{"_id":"6910e0939fa4bb8f64052d54","slug":"open-underground-electricity-boxes-in-the-city-are-becoming-a-threat-to-life-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150520-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में खुले अंडरग्राउंड बिजली बॉक्स बन रहे जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में खुले अंडरग्राउंड बिजली बॉक्स बन रहे जान का खतरा
विज्ञापन
नेकपुर गली नंबर एक में खुला पड़ा अंडरग्राउंड केबल बॉक्स। संवाद
बदायूं। शहर को आधुनिक बनाने और भूमिगत केबलिंग व्यवस्था लागू करने पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन मैदान में तस्वीर बिल्कुल उलट है। मेंटेनेंस की भारी लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर के कई इलाकों में अंडरग्राउंड बिजली बॉक्स खुलकर मौत का जाल बनते जा रहे हैं। जंग लगे ढांचे, बाहर निकली नंगी तारें, टूटे ढक्कन और खुले कनेक्शन… ये सारी स्थितियां किसी भी बचाव मानक पर खरी नहीं उतरतीं। ये हर गुजरते राहगीर के लिए खतरा पैदा कर रहीं हैं।
शहर के नेकपुर गली नंबर एक में स्थित अंडरग्राउंड बिजली बॉक्स पूरी तरह खस्ताहाल होकर खुला पड़ा है। न तो इसका कवर बचा है और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम। बॉक्स का ऊपर का हिस्सा मुड़ा हुआ है। उस पर महज एक पत्थर रखकर खानापूर्ति की गई है। अंदर की तारें उलझी हुईं हैं, जो खुले रूप में दिखाई दे रही हैं। कुछ तारें तो जमीन तक पहुंच चुकी हैं।
बॉक्स का नीचे का लोहे का फ्रेम जंग खाकर टूट रहा है और पूरे बॉक्स का ढांचा मिट्टी में धंसता जा रहा है। अमर सिंह, उर्मिलेश कुमार का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इनमें स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हल्का सा रिसाव भी किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान बॉक्स पानी से भर जाता है, जिससे करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह समस्या सिर्फ नेकपुर की नहीं, न्यू आदर्शनगर, कचहरी रोड, सिविल लाइंस और स्टेशन रोड के आसपास की भी है। वहां भी कई अंडरग्राउंड बिजली बॉक्स टूटे और खुले पड़े हैं। कुछ बॉक्सों में तारें बाहर लटक रही हैं, जबकि कई स्थानों पर ढक्कन पूरी तरह गायब हैं। बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी खुले बिजली बॉक्स लोगों के लिए रोजाना जोखिम पैदा कर रहे हैं।
मेंटनेंस की कमी और खराब गुणवत्ता बनी हादसों की जड़
बिजली विभाग ने अंडरग्राउंड केबलिंग तो कर दी, लेकिन उसके नियमित रख-रखाव पर ध्यान देना पूरी तरह भूल गया। मोहित सागर, रोहित सिंह का कहना है कि ये बॉक्स बेहद सस्ती और कमजोर सामग्री से बनाए गए हैं, जिसकी वजह से बारिश और धूप में जंग लगने के बाद बॉक्स टूटने लगे और ढक्कन खुलते चले गए। कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग की तरफ से मौके पर देखने तक कोई नहीं पहुंचा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
जहां भी बिजली के बॉक्स खुले पड़े हैं, उनको जल्द ही ठीक कराया जाएगा। कुछ शिकायतें आईं हैं। उन पर काम किया जा रहा है। -संजीव कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम