फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One killed, two injured in head-on collision between bikes

Budaun News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Wed, 08 Jan 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in head-on collision between bikes
चांद बाबू का फाइल फोटो।
बदायूं। शहर में पुरानी चुंगी के पास बुधवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव खुनक निवासी चांद बाबू (22) पुत्र चन्नू बुधवार शाम बाइक से बदायूं आया था। परिजनों के मुताबिक, वह होटल पर खाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच शहर की पुरानी चुंगी के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। रफ्तार तेज होने की वजह से दोनों बाइकों पर बैठे युवक सड़क पर सिर के बल गिर गए।
विज्ञापन

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार अजय कुमार पुत्र महेंद्र निवासी गली नंबर दो आदर्श नगर सिविल लाइंस, देवराज पुत्र नत्थूलाल निवासी हादीरपुर और चांद बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने चांद बाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर मृत युवक के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर कोतवाल प्रवीन सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है। दो युवक घायल हुए है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed