{"_id":"65cb690dc9d06e00e200ac2f","slug":"one-hour-blockohe-line-repaired-at-the-station-badaun-news-c-123-1-sbly1035-113401-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक घंटे का ब्लॉक... स्टेशन पर की गई ओएचई लाइन की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक घंटे का ब्लॉक... स्टेशन पर की गई ओएचई लाइन की मरम्मत
विज्ञापन
उझानी में इलेक्टि्रक लाइन की मरम्मत करते इंजीनियर। संवाद
स्टेशन मास्टर बोले- कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। यहां रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक घंटे का ब्लॉक लेकर ब्राडगेज रूट पर ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंटस) लाइन की मरम्मत की गई। लाइन में हालांकि कोई फाल्ट नहीं था, लेकिन सामान्य प्रक्रिया के तहत सुरक्षा और ट्रेन संचालन सुचारू रखने के लिए साल में एक बार ऐसा जरूर किया जाता है। इस दौरान कोई ट्रेन भी प्रभावित नहीं हुई।
रेलवे के महत्वपूर्ण अनुभाग टीआरडी के टेक्नीशियनों की टीम के साथ ओएचई निरीक्षण वैगन पूर्वाह्न स्टेशन पर पहुंचा। इसके बाद 12:50 बजे से एक घंटे का ब्लॉक लेकर ओएचई लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। इस दौरान टेक्नीशियनों ने लाइन और बिजली सप्लाई से जुड़े ओवरहेड उपकरणों को चेक करते हुए खामी पाए जाने पर उन्हें दुरुस्त किया। 25 हजार वोल्ट क्षमता की ओएचई लाइन पर मरम्मत का काम 1:50 बजे पूरा हो सका।
मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। स्टेशन मास्टर अवनेश सक्सेना ने बताया कि ओएचई लाइन की चेकिंग और मरम्मत साल में एक बार जरूर की जाती है। ट्रेनों के संचालन को सुचारू रखने के लिए ऐसा आवश्यक होता है।