फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One gets freedom from sins just by listening to Bhagwat Katha.

Budaun News: भागवत कथा के श्रवण मात्र से मिल जाती है पापों से मुक्ति

Tue, 06 Feb 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
One gets freedom from sins just by listening to Bhagwat Katha.
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में प्राथमिक स्कूल के निकट चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गोवर्धन धाम से पधारे कथावाचक शिशुपाल ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवान नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाती हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। कहा कि भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्त नहीं होती है। इस मौके पर दरियाब सिंह, रवि शंकर, सुभाष चंद्र, सत्यपाल सिंह, नीरज कुमार, गुड्डू, रमन पाल, राकेश कुमार, मंयक बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed