फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the orders of SSP, police registered rape report, main accused arrested

Budaun News: एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
On the orders of SSP, police registered rape report, main accused arrested
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आखिर रिपोर्ट दर्ज कर ली। 10 दिन तक पुलिस चौकी के चक्कर काटने के बाद भी जब पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हुई तो किशोरी ने परिजनों के साथ एसएसपी से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पंद्रह साल की किशोरी के पिता के मुताबिक, उसकी बेटी को 22 मार्च की रात चार युवक बहला-फुसलाकर कछला के एक आश्रम में ले गए। आश्रम में इनमें से एक युवक बबलू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के आश्रम में होने की जानकारी मिली तो परिजनों ने अपने परिचितों के माध्यम से उसे मुक्त कराया। इसके बाद किशोरी को साथ ले जाकर पिता ने कछला चौकी और कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर टालती रही। बाद में किशोरी समेत उसके पिता ने एसएसपी के सामने पेश कर घटना के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कछला के बबलू, ओमपाल, मोहन और सोनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सोमवार अपराह्न बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। कोर्ट में पेशी के बाद बबलू को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वह खुद मामले की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए जांच के लिए नमूने लिए
किशोरी को आश्रम में ले जाकर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी बबलू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने डीएनए जांच के लिए बबलू के खून, नाखून, कपड़े के नमूने लिए। सैंपल कराके पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। बताते हैं कि बबलू के पक्ष में घटना वाले दिन से ही राजनीतिक पैरोकारी शुरू हो गए थी। चर्चा तो यहां तक है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद ही किशोरी को मुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed