{"_id":"61cb647714a02a7176305697","slug":"omicron-virus-badaun-news-bly4707994133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का जवान कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन के शक में सैंपल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का जवान कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन के शक में सैंपल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा गहराता जा रहा है। मंगलवार को राजस्थान में तैनात उझानी निवासी सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला। जांच के दौरान सैंपल की सीटी वेल्यू कम थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि उसे ओमिक्रॉन का संदिग्ध मरीज मनाते हुए उसके सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा है। लखनऊ लैब से रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी।
उझानी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक सेना में जवान हैं और उसकी राजस्थान में तैनाती है। जवान फिलहाल अवकाश पर घर आया था। अवकाश खत्म होने की स्थिति में वापस ड्यूटी पर जाना था। इससे पहले सोमवार को जवान ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच कराई। यहां कोरोना की जांच के बाद वह अपने घर चला गया। सैंपल की बाद में मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। साथ ही उसकी सीटी वेल्यू (साइकिल ससोड) 29 थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सैंपल को ओमिक्रोन का संदिग्ध मानते हुए लखनऊ लैब में जांच के लिए मंगलवार को भेजा है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद में ही ओमिक्रॉन होने या न होने के बारे में पुष्टि हो सकेगी।
मेडिकल कॉलेज की लैब के डॉ. वशिष्ठ मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध मरीज के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जवान को घर पर होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही कोरोना की गाइड लाइन के मुताबिक घर में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
-
उझानी का एक युवक कोविड की जांच कराने आया था। जांच में वह पॉजिटिव मिला है। उसकी सीटी वेल्यू ओमिक्रॉन के संदिग्ध मरीजों की श्रेणी में आती है। ऐसे में पॉजिटिव मरीज के सैंपल की जांच लखनऊ लैब से कराने के लिए भेजी गई है। वहां से ही जो रिपोर्ट मिलेगी, उसके बाद में बताया जा सकेगा कि युवक को ओमिक्रॉन है या फिर नहीं।
- डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं