{"_id":"6a0b6e8a41f3923f470b63dc","slug":"old-woman-killed-youth-seriously-injured-in-two-separate-road-accidents-badaun-news-c-123-1-bdn1010-164119-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Tue, 19 May 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
दातागंज। अलग-अलग हुईं दो दुर्घटनाओं में एक वृद्धा की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गए।
थाना हजरतपुर के गांव असफपुर की रामवती (75 वर्षीय) अपने नाती पप्पू के साथ बाइक से दातागंज जा रही थीं। रास्ते में गांव चंगासी के निकट वह बाइक से सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। परिवार वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज लेकर आ रहे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना दातागंज बरेली रोड पर हुई, सवारी लेकर दातागंज से बरेली जा रहे टेंपो को बसेला मोड पर पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में बैठे चंगासी गांव निवासी राजेश (20) पुत्र तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को दातागंज अस्पताल लाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मुजरिया के पास सड़क हादसा, टेंपो सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल
फोटो-23
कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित मुजरिया चौराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मुजरिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी ओमेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ कछला गंगाघाट पर स्नान करने गए थे। दोपहर बाद पूरा परिवार टेंपो से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान मुजरिया चौराहे के पास सामने से तेज गति में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में ओमेंद्र, नीतू, जितेंद्र, आर्यन, रीता और गुड़िया घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।