फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   old himself cousin brother, by asking account number, the staff nurse crossed 1.80 lakh

खुद को मौसेरा भाई बताकर पूछा खाता नंबर, स्टाफ नर्स के 1.80 लाख रुपये किए पार

Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

साइबर ठगों ने महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सबा सिद्दीकी से एक लाख, 80 हजार रुपये ठग लिए।ठगी करने वाले ने खुद को नर्स का मौसेरा भाई बताते हुए उसका खाता नंबर ले लिया था।लेकिन उसे अपना खाता नंबर याद नहीं है, इसलिए सबा उसे अपना खाता नंबर दे दे, वह उसमें रुपये डलवा देगा।

विज्ञापन
old himself cousin brother, by asking account number, the staff nurse crossed 1.80 lakh

विस्तार

बदायूं। साइबर ठगों ने महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सबा सिद्दीकी से एक लाख, 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी करने वाले ने खुद को नर्स का मौसेरा भाई बताते हुए उसका खाता नंबर ले लिया था। खाता नंबर बताते ही नर्स के खाते से रुपये निकल गए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नागरान निवासी सबा सिद्दीकी महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स है। सबा के मुताबिक उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। उसने खुद को उसका मौसेरा भाई अनीस बताते हुए कहा था कि एक व्यक्ति उसे उधार दिए 21 हजार रुपये लौटा रहा है। लेकिन उसे अपना खाता नंबर याद नहीं है, इसलिए सबा उसे अपना खाता नंबर दे दे, वह उसमें रुपये डलवा देगा।
विज्ञापन

सबा को उसकी आवाज अपने भाई जैसी लगी तो उसने खाता नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद उसके खाते से 50-50 हजार दो बार में और एक बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसके मोबाइल पर मेसेज आए, तब सबा को ठगी का अहसास हुआ। उसने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात अज्ञात ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed