{"_id":"6990d67d103a825c020a2c86","slug":"oil-and-copper-worth-lakhs-stolen-from-two-transformers-along-the-highway-power-outage-badaun-news-c-123-1-bdn1010-157322-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे किनारे के दो ट्रांसफॉर्मरों से लाखों का तेल व तांबा चोरी, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे किनारे के दो ट्रांसफॉर्मरों से लाखों का तेल व तांबा चोरी, बिजली गुल
विज्ञापन
एक ट्रांसफार्मर में चोरी के बाद नुकसान का मुआयना करते बिजली निगम कर्मी। संवाद
वजीरगंज। क्षेत्र में दो ट्रांसफॉर्मरों से तेल व तांबा चोरी होने के कारण वे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सैदपुर व वजीरगंज के बड़े इलाके की बिजली शुक्रवार की रात से ठप हो गई। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने जेई थाने पहुंचे। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनसे दुर्व्यवहार किया। इसके बाद जेई ने थाने की बिजली काट दी। उधर, जेई का कहना है कि बिल बकाया होने के कारण थाने की बिजली काटी गई है।
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित सैदपुर के डिग्री कॉलेज के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर और कस्बा वजीरगंज की एक आइस फैक्टरी के पास लगे ट्रांसफॉर्मरों में तोड़फोड़ कर उनका तेल चोरी करने के अलावा कीमती तांबे की प्लेटें आदि चोरी कर लीं। इससे ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से डैमेज हो गए। साथ ही उसने जुड़े इलाके की बिजली भी गुल हो गई, जिसके जल्दी ठीक होने के कोई आसार नहीं हैं। दोनों ही ट्रांसफॉर्मर 250 केवीए के बताए जा रहे हैं। निगम को इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
सैदपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जसवीर सिंह ने बताया कि निगम के कर्मचारियों ने चोरी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा भी लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना वजीरगंज प्रार्थना पत्र देने पहुंचे। जेई का आरोप है थाना प्रभारी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और रिपोर्ट दर्ज करने को मना कर दिया। इसके बाद थाने की बकाया बिल में बिजली काट दी गई। रिपोर्ट भले ही दर्ज न की गई हो, लेकिन पुलिस आसपास के सीसी फुटेज खंगालने में लगी है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
इधर, स्थानीय निवासियों पर बिजली संकट मंडरा रहा है। ट्रांसफार्मरों से जुड़े बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जेई से हुए विवाद के बारे में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया जेई तहरीर लेकर आए थे, उन्हें बताया गया कि विद्युत निगम का थाना बदायूं में है, वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।