फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officers reached shops including the house of history-sheeter Suresh Tomar

Budaun News: हिस्ट्रीशीटर सुरेश तोमर के मकान समेत दुकानों तक पहुंचे अफसर

Sat, 14 Jan 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Officers reached shops including the house of history-sheeter Suresh Tomar
उझानी में सुरेश तोमर की दुकानों को देखते अफसर।
उझानी में एसडीएम समेत सीओ ने चिह्नित कीं हिस्ट्रीशीटर की अचल संपत्तियां
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर निर्माण अवैध होने की सुगबुगाहट, गिराए जा सकते हैं निर्माण
उझानी (बदायूं)। बरेली के तिहरे हत्याकांड में नामजदगी के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर सुरेशपाल तोमर उर्फ सुरेश प्रधान की अचल संपत्तियां शुक्रवार अपराह्न पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने चिह्नित कीं। दुकानों समेत मिनरल वाटर प्लांट और मकान का निर्माण अवैध होने की सुगबुगाहट है। अगर ऐसा हुआ तो जल्द ही इन निर्माणों पर बुलडोजर चल सकता है।
एसडीएम एसपी वर्मा और सीओ शक्ति सिंह ने हिस्ट्रीशीटर सुरेश तोमर के बहादुरगंज मोहल्ला स्थित एक परिसर को राजस्व कर्मियों से चिह्नित कराया। इस परिसर में दो दुकानों के अलावा मिनरल वाटर प्लांट लगा है। एक दुकान में उसका आरोपी बेटा फिजियोथिरैपी करता था। इस परिसर का निर्माण करीब पांच-छह साल पहले हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम किलाखेड़ा मोहल्ला स्थित उसके मकान पर पहुंची। मेनगेट समेत पीछे के दरवाजे के आसपास इलाके की स्थिति पर गौर करने के बाद एसडीएम और सीओ ने हिस्ट्रीशीटर के पड़ोसियों से उसके रहन-सहन और आने-जाने वालों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि सुरेश के मकान और दुकानों के निर्माण की अनुमति को लेकर नगर पालिका परिषद से भी जानकारी मांगी गई है। बता दें कि बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर तीन दिन पहले सरदार परमवीर सिंह और सुरेश तोमर के बीच जमकर गोलियां चली थीं। इसमें परमवीर पक्ष के दो और सुरेश तोमर का एक साथी मारा गया था।
सुरेश के करीबियों पर भी नजर, सीडीआर में आए कई नंबर
हिस्ट्रीशीटर सुरेश तोमर और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात दबिशों में जुटी पुलिस ने दूसरे तरीके से भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताते हैं कि पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर सुरेश समेत उसके बेटों और भतीजों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। सीडीआर में जो नंबर सामने आए हैं, उनमें कई लोग इलाके के ही निवासी हैं। वह सुरेश से फोन पर बातचीत किया करते हैं। इसके अलावा पुलिस की नजर में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो सुरेश के करीबी होने के वजह से किसी न किसी रूप में सहयोग करते रहे हैं।
सुरेश के परिजनों का किसी करीबी संरक्षण में होने का शक
सरदार परमवीर सिंह के दो साथियों की हत्या में सुरेश तोमर के अलावा उसके बेटों और भतीजों को भी नामजद कराया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए उझानी कोतवाली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। घटना के बाद से सुरेश के परिवार की महिलाएं भी किलाखेड़ा स्थित घर छोड़कर अपने बचने के किसी सुरक्षित स्थान पर जा चुकी हैं। सुरेश के अलावा अन्य आरोपी कहां मिल सकते हैं, इसलिए उसके कुछ करीबियों पर शिकंजा कसे जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। गंगाघाट से जुड़े पंखियानगला निवासी उसके खास समर्थक घर छोड़कर भूमिगत बताए जा रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर सुरेश तोमर की अचल संपत्तियों को विभागीय स्तर की एक प्रक्रिया के तहत चिह्नित किया जा रहा है। अगर उसका कोई निर्माण अवैध मिलता है या फिर अपराध के जरिये अर्जित धन से पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। कार्रवाई कानून के दायरे में होनी है।
- एसपी वर्मा, एसडीएम

उझानी में सुरेश तोमर के मकान को देखते अफसर।

उझानी में सुरेश तोमर के मकान को देखते अफसर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed