{"_id":"588cd7ba4f1c1b004dcf3cc8","slug":"officers-arrived-sadtganj-katra-asked-people-to-vote-without-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा सआदतगंज पहुंचे अधिकारी लोगों से कहा बिना डरे करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा सआदतगंज पहुंचे अधिकारी लोगों से कहा बिना डरे करें मतदान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज पहुंचे अधिकारी लोगों से कहा बिना डरे करें मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीईओ, एसएसपी ने थाना उसहैत के अति संवेदनशील ग्राम का किया मौका मुआयना
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सकुशल कराने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अति शनिवार को संवेदनशील ग्राम कटरा सआदतगंज का भ्रमण कर वहां के निवासियों को भरोसा दिलाया कि 15 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। डराने, धमकाने वालों के साथ कोई रियायत न बरतते हुए दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से थाना उसहैत के अति संवेदनशील ग्राम कटरा सआदतगंज, खेड़ा जलालपुर एवं पथरामई के ग्रामीणों से रूबरू हुए और भरोसा दिलाया कि मतदान के दिन किसी से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, जिला प्रशासन उनके साथ है।
डीईओ ने कहा कि सभी मतदाता निडर होकर बिना लालच के मतदान करें। महिलाएं पहले वोट डालें फिर घरेलू काम करें। ग्राम पंचायत कटरा सआदतगंज के प्रधान प्रेमपाल ने गांव वासियों की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव के लिए आश्वस्त किया। एसएसपी ने कहा कि गांव के छोटे-छोटे झगड़ों को चुनाव से न जोड़ते हुए सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान के दिन यदि कोई व्यक्ति वोट डालने के लिए रास्ता रोके अथवा किसी प्रकार की धमकी दे तो पुलिस विभाग की सेवा यूपी 100 पर तत्काल सूचना दें। यूपी 100 सेवा मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई समझाने के बावजूद भी किसी मतदाता को डराने अथवा धमकाने से बाज नहीं आएगा तो उसके विरुद्ध एनएसए तथा गुंडाएक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि मतदान के दिन पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी तथा 90 कंपनी से अधिक अर्द्ध सैनिक बल को लगाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने तीनों ग्रामों के प्रभावित व्यक्तियों उर्मिला, अमरनाथ, प्रदीप, वीरपाल, भूरे एवं बालकराम आदि से भी रूबरू हुए। तीनों ग्रामों के लगभग सभी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। संदिग्ध व्यक्तियों को नोटिस जारी कर मुचलका पाबंद भी किया गया है। कोई व्यक्ति इसके पश्चात भी शांति एवं कानून व्यवस्था और मतदान में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करता है तो उसकी मुचलका राशि जब्त कर जेल भेजा जाएगा।