फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Obscenity with Anganwadi worker, strangulated when she protested

Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अश्लीलता, विरोध करने में दबाया गला

Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Obscenity with Anganwadi worker, strangulated when she protested
बदायूं। हजरतपुर थानाक्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 12 मई को अपने घर से नवादा जा रही थी। नगरिया खनू के पास नशे में धुत तीन आरोपियों ने उसके साथ अश्लीलता की। उसने विरोध किया तो उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश हजरतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

हजरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि क्षेत्र के धरम उर्फ़ धरमू, श्याम सिंह और रामबाबू उस पर बुरी नज़र रखते हैं। बीते 12 मई को वह दातागंज से नवादा लौट रही थी। जैसे ही वह नगरिया खनू पहुंची, तीनों आरोपी नशे की हालत में उसे एक दुकान के अंदर खींच ले गए और अश्लील हरकत करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद नीलेश, मुन्ना और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को बचाने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, मगर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लगातार शिकायत करने के बावजूद न तो थाने और न ही एसएसपी कार्यालय में उसकी सुनवाई हुई। न्याय मिलने की उम्मीद टूटने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने न्यायालय की शरण ली। मामला संज्ञान में आने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर हजरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed