फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Number of children found less in school, DM expressed displeasure

Budaun News: स्कूल में कम मिली बच्चों की संख्या, डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 10 Dec 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Number of children found less in school, DM expressed displeasure
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सराय नाहर खा नंबर एक का निरीक्षण किया। इसमें पंजीकृत 52 में से 32 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां पर शिक्षामित्र आकस्मिक अवकाश पर थीं। सराय नाहर खान नंबर दो में पंजीकृत 25 के सापेक्ष 14 बच्चे उपस्थित थे। ऊपर पारा नगर क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 50 बच्चों के सापेक्ष 19 उपस्थित मिले।
विज्ञापन

लालपुल नगर क्षेत्र बदायूं में पंजीकृत 43 बच्चों के सापेक्ष 24 उपस्थित मिले। डीएम ने बच्चों की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही मध्यान्ह भोजन को मेन्यू के अनुसार बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed