{"_id":"5ea473db8ebc3e906c6ee6a8","slug":"nss-swayamsevak-make-corona-fighter-badaun-news-bly403839577","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीसेफ ने तैयार किए तीन हजार कोरोना योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीसेफ ने तैयार किए तीन हजार कोरोना योद्धा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूनीसेफ की ओर से शनिवार को कोराना के खिलाफ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। बदायूं के 140 स्वयंसेवकों ने भी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। मेगा प्रशिक्षण कार्यशाला में 2755 स्वयंसेवक ऑनलाइन और 250 यूट्यूब के माध्यम से जुड़े।
ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में एनएसएस के राष्ट्रीय निदेशक सौरभ शाम ने कहा कि समस्या परिवर्तन का मार्ग खोलती है। वैचारिक क्रांति के लिए एनएसएस एक अच्छा प्लेटफार्म है। कार्यशाला में गिंदो देवी महिला महाविद्यालय से डॉ. सरला चक्रवर्ती, एनएमएसएन दास कॉलेज से डॉ. रवि भूषण पाठक, डॉ रश्मि सक्सेना, डॉ. प्रगति सक्सेना, राजकीय महिला महाविद्यालय से मनीषा भूषण, डॉ. वंदना, राजकीय महाविद्यालय बिल्सी से पंकज कुमार सिंह, बिसौली से पारुल रस्तोगी, पंत पीजी कॉलेज कछला से डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा, बांके बिहारी कॉलेज डॉ. नवीन कुमार, ऐस कॉलेज से डॉ. एम शंकर ने स्वयंसेवकों के साथ हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवान ने बताया कि प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रदान कर आम जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए एक नेटवर्क तैयार करेंगे।