{"_id":"68cf10ce3243e9c1cc002d10","slug":"now-there-will-be-no-dirt-in-the-city-garbage-will-be-collected-from-every-house-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147427-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब शहर में नहीं फैलेगी गंदगी, घर-घर से उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब शहर में नहीं फैलेगी गंदगी, घर-घर से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से खरीदे गए नए ई रिक्शा। संवाद
- फोटो : पार्टी।
बदायूं। नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 11 नए ई-रिक्शा खरीदे हैं। जल्द ही 16 और ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे। इससे हर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू की जाएगी।
अभी जिले के चार मोहल्लों में यह व्यवस्था लागू है। आने वाले महीनों में पूरे शहर को इस सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हर घर से सुबह तय समय पर कूड़ा उठाया जाएगा, ताकि लोग सड़क, नाली या खाली स्थान पर कूड़ा न डाले। इस पहल से शहर में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का सपना पूरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा पर अलग-अलग तरह के कूड़े के लिए डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग
जमा हो सके। इससे न सिर्फ सफाई व्यवस्था सुधरेगी बल्कि आगे चलकर कूड़े के निस्तारण और रीसाइकिल में भी आसानी होगी। अभी यह सेवा निशुल्क रूप से चलाई जाएगी। इसमें लोगों को कोई भी धनराशि नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
यह है आगामी योजना
-पालिका अधिकारी का कहना है कि वह प्रत्येक वार्ड में ई-रिक्शा और एक टिंपर चलाया जाएगा। इससे जहां ई-रिक्शा घर-घर से कूड़ा एकत्र करेगा। इसके अलावा मोहल्ले में सड़क और नालियाें में सफाई के दौरान सड़कों पर एकत्र होने वाले कूड़ा को उठाकर ले जाएंगे, ताकि सड़क साफ सुधरी रहे।
-- -- --
मॉनिटरिंग के लिए रखा जाएगा कर्मचारी
-नगर पालिका की ओर से घर-घर कूड़ा अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को रखा जाएगा। वहीं, प्रत्येक घर की सूची बनाई जाएगी। उनका मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा। जिससे बीच-बीच में कॉल के माध्यम से कूड़ा उठान के बारे में जानकारी ली जाएगाी। जहां पर भी कमियां मिलेगी। तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
-- -- -- --
वर्जन-
-11 नए ई रिक्शा खरीदे गए हैं, जिससे घर-घर कूड़ा उठाने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में 16 और ई-रिक्शा खरीदने का प्लान है। जिससे प्रत्येक वार्ड के सभी घरों से कूड़ा उठाया जाएगा। इससे सड़कों पर कूड़ा डालना कम हो जाएगा। - विजय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद