फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now people will be able to register themselves for vaccination on the Kovin app

कोविन एप पर अब लोग खुद ही करा सकेंगे टीकाकरण के लिए पंजीकरण

Thu, 04 Mar 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now people will be able to register themselves for vaccination on the Kovin app
बदायूं। कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण एक मार्च से शुरू हो चुका है। इस बार सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। निजी अस्पतालों में भी 250 रुपये का भुगतान करने टीका लगवाया जा सकता है। इसके साथ ही टीकाकरण के पात्र लोग अब खुद ही कोविन 2.0 एप पर पंजीकरण करा सकेंगे। टीकाकरण के लिए बनाए गए एप को भी अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हो चुका है। अब इनको दूसरी डोज दी जा रही है। तीसरे चरण में 45 और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराना चाहती है। इसके लिए आशा वर्कर, एएनएम, पंचायती राज विभाग को सक्रिय किया जा रहा है। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त होगा। टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को कोविन 2.0 प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। इसके साथ ऐसा भी लाभार्थी टीकाकरण केंद्र पर भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही लाभार्थी टीकाकरण की तारीख भी खुद ही चुन सकेंगे। कोविन एप के अलावा आरोग्य सेतु एप के जरिए भी पंजीकरण कराया जा सकता है। नए नियमों के तहत अब एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों का पंजीकरण कराया जा सकता है। सत्यापन के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। पहली खुराक के 29 दिन बाद कंप्यूटर सिस्टम के जरिये दूसरी खुराक का मैसेज जाएगा। टीकाकरण के दौरान लाभार्थी को आधार कार्ड साथ लाना होगा।

टीकाकरण में कुछ बदलाव किए गए हैं। एक मार्च से शुरू हुए टीकाकरण के चरण में अब लाभार्थी खुद ही अपना पंजीकरण कोविन एप पर करा सकते हैं। प्रधानमंत्री आरोग्य भारत योजना में चयनित निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण केंद्रों की सूची में रखा गया है। लाभार्थी नई व्यवस्था के तहत खुद ही अपना पंजीकरण कराने लगे हैं।
- डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ / नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed