फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice issued to five drivers who took the bus in the wrong direction on the road

Budaun News: सड़क पर गलत दिशा से बस निकालने वाले पांच चालकों को नोटिस

Fri, 29 Aug 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to five drivers who took the bus in the wrong direction on the road
बदायूं। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रोडवेज बसों को स्टैंड से एक तरफ से निकालने के लिए कहा गया है। फिर बाहरी डिपो के बस चालक इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए गलत दिशा से बसों को ले जा रहे हैं। इस पर एआरएम ने पांच बसों के चालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सभी बस चालकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच रोडवेज बस स्टैंड है। यहां से रोजाना दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, बरेली, फर्रुखबाद, चंदौसी, मुरादाबाद आदि जगहों के लिए बसों का आना जाना लगता रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब आती है, जब बाहरी डिपो के चालक सड़क पर गलत दिशा में बसों को ले आते और जाते हैं। इससे शहर में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित किया। उसके बाद में बुधवार देर रात को एआरएम ने शहर की स्थिति को देखा तो पाया कि बाहरी डिपो की पांच बसे गलत दिशा से निकाली जा रही थी। इससे जाम लगता है। ऐसे में एआरएम राजेश पाठक ने बस नंबर के आधार पर पांच बसों के चालकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने सभी चालकों को निर्देश दिए है कि बसों को किसी भी हाल में परशुराम चौक की ओर से नहीं निकाला जाएगा। अगर ऐसा करता हुआ कोई मिलता तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed