फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   constable alleges police officers about satta video goes viral in budaun

'IG, DIG तक करा रहे सट्टा': बदायूं के सिपाही का वीडियो वायरल, SSP बोले- यह एडिटेड है, जांच करा रहे

Tue, 20 Jun 2023 01:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 20 Jun 2023 01:20 PM IST
सार

बदायूं के एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सट्टे को लेकर किसी से बातचीत कर रहा है। वीडियो वायरल होने से महकमे में खलबली मची है। एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
constable alleges police officers about satta video goes viral in budaun
सिपाही का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली में तैनात सिपाही के सट्टे को लेकर वायरल वीडियो ने महकमे में खलबली मचा दी है। इसमें सिपाही किसी से सट्टा कराने के नाम पर सौदेबाजी करते हुए कहता दिख रहा है कि यहां की छोड़ो आईजी, डीआईजी तक सट्टा करा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
विज्ञापन


सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सहसवान कोतवाली में तैनात सिपाही सट्टा की रकम वसूलने एक स्थान पर जाता है। वहां मौजूद कुछ लोग कह रहे हैं कि पहले उनसे तीन हजार रुपये मांगे गए थे, बाद में 2500 और फिर 1500 रुपये मांगे जाने लगे। सिपाही से वे पूछ रहे हैं कि जब आपसे बात हो गई थी तो दूसरे लोग क्यों पैसे मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस महकमे की हो रही फजीहत 

इस बात पर सिपाही गाली-गलौज करते हुए कहता है कि उससे क्या मतलब है जब पांच हजार रुपये में बात हो गई तो वह पैसे क्यों मांग रहा है। इसी दौरान सिपाही कह रहा है कि सट्टा कोई यहीं की पुलिस थोड़े ही करा रही है आईजी, डीआईजी तक सट्टा करा रहे हैं। इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की जमकर फजीहत हो रही है। इस संबंध में एसएचओ विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- धर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि एडिटेड वीडियो है। जिसने बनाया है, उसकी तलाश की जा रही है। वीडियो की जांच के बाद जो भी दोषी निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed