फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Noorpur Pinoni and Nauli Harnathpur PHC were found closed at 10:45 am

नूरपुर पिनौनी और नौली हरनाथपुर पीएचसी 10:45 बजे मिली बंद

Mon, 16 Sep 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Noorpur Pinoni and Nauli Harnathpur PHC were found closed at 10:45 am
नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद
बदायूं। जिले में आरोग्य मेले तो लग रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा। नूरपुर पिनौनी व नौली हरनाथपुर में 10:45 बजे तक डॉक्टर के न पहुंचने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। वहीं कहीं फार्मासिस्ट नहीं थे तो कहीं डॉक्टरों की तैनाती ही नहीं है। जांच के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन

एक घंटे इंतजार के बाद मिली दवा, परेशान रहे मरीज
रहेडिया। सैदपुर की पीएचसी नौली हरनाथपुर में 10:45 बजे तक मरीज अस्पताल के गेट पर खड़े थे, लेकिन ताला नहीं खुला था। इससे यहां मरीजों की लाइन लग गई। करीब पूर्वाह्न 11 बजे डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचा, तब ताला खुला। इसके बाद मरीजों को दवा दी गई। स्टाफ दो बजे ताला डालकर चला गया। पीएचसी परिसर पूरी तरह से गंदगी से पटा मिला। पेयजल व्यवस्था चौपट होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

40 मिनट देर से पहुंचीं एएनएम, खोले ताले
नूरपुर पिनौनी। यहां 10:40 बजे एएनएम ने पहुंचकर ताला खोला। यहां न कोई डॉक्टर मौजूद था न ही उनके अलावा कोई कर्मचारी ही दिखाई दिया। आरोग्य मेले में मरीज भी नहीं पहुंचे। गांव के लोगों से जानकारी करने पर पता लगा कि यहां डॉक्टर ही नहीं आते तो मरीज दवा लेने किसके पास जाएं। अस्पताल परिसर में घास देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल कभी-कभी ही खुलता है। भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी परिसर में गंदगी से मच्छरों का प्रकोप
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टर और कर्मचारी समय से ताे पहुंचे, लेकिन यहां मरीजों को मच्छरों का सामना करना पड़ा। यहां 85 मरीज देखे गए। खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी के मरीज सामने आए। परिसर में गंदगी दिखाई दी। यहां डॉक्टर जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, वार्डबॉय कैलाश आदि मौजूद रहे। संवाद

बिना फार्मासिस्ट अस्पताल, दी जा रहीं दवाएं
अलापुर। जगत पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में करीब 40 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार के सामने आए। यहां बिना जांच के ही मरीजों को दवा दी जा रही थी। जांच कराने आए मरीजों को जिला अस्पताल या फिर गांव में लगने वाले शिविर में जांच कराने की बात कही गई। अस्पताल में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। एक्सरे कराने आए लोगों को लौटाया गया। आरोग्य मेले में डॉक्टर आरपी यादव, एलटी ओमकार, एएनएम उमा शाक्य, वार्डबॉय सतीश चंद्र मौजूद रहे। संवाद

बिना जांच के ही दी जा रही थी दवा
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 10:30 बजे डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद मिले। यहां एक बजे तक 89 मरीज देखे गए। करीब 25 मरीज बुखार, 15 मरीज सर्दी, जुकाम, व एलर्जी सांस के सामने आए। चिकित्साधिकारी पारुल सिंह ने मरीजों को देखकर दवा दी। जांच की सुविधा नहीं थी। संवाद

फार्मासिस्ट के सहारे मिला आरोग्य मेला
रिसौली। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा आरोग्य मेला फार्मासिस्ट के सहारे रहा। यहां डॉक्टर की तैनाती ही नहीं है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। फार्मासिस्ट शशिकांत मौर्य ने एक बजे तक 10 मरीज बुखार, 10 दाद खाज खुजली, 9 सर्दी-जुकाम के देखे गए। पूरा आरोग्य मेला फार्मासिस्ट व वार्ड बाॅय के सहारे चलता मिला। संवाद

जिले की 43 पीएचसी पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर पहुंचे 3319 मरीजों का इलाज किया गया है। कहीं-कहीं कुछ समस्याएं मिली हैं, जिन्हें जल्द ही दूर करवा दिया जाएगा। - रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed