{"_id":"69580513237d33c89d070731","slug":"no-helmet-no-petrol-measures-have-no-effect-rules-are-not-being-followed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154132-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नहीं दिखा असर, नियमों का नहीं हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नहीं दिखा असर, नियमों का नहीं हो रहा पालन
Fri, 02 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
शहर के नवादा स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देते कर्मचारी । संवाद
बदायूं। लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बाद भी वाहन सवार लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाइक सवार न हेलमेट लगा रहे हैं और न कार सवार सीट बेल्ट का प्रयोग कर रहे हैं। यही नहीं किशोरों के वाहन चलाने पर भी लगाम नहीं लग पा रही है। शहर के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने लोगों को बेरोकटोक पेट्रोल बेचा जा रहा है। जबकि, प्रदेश में सबसे ज्यादा हादसा होने वाले जिलों में बदायूं 18वें स्थान पर है।केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी बीते एक जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के समय सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। लेकिन पहले दिन ही पंप संचालकों ने आदेश की धज्जियां उड़ा डाली। बिना रोक-टोक बिना हेलमेट पेट्रोल देते लोग नजर आए।
-- -- -- -- -
समय सुबह 10 बजे
शहर के नवादा चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को बिना हेलमेट के ही लोग पेट्रोल ले रहे थे। कर्मचारी भी उनको रोक नहीं रहे। जब कर्मचारियों से पूछा कि बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक है तो उनका साफ कहना था कि हमें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।
-- -- -- -- -- -- -- -
समय-10.30 बजे
बदायूं बरेली रोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पड़ताल के समय सामने आया कि जो हेलमेट लगाए हैं वह भी पेट्रोल ले रहे थे और जाे नहीं लगाए थे, उनको भी पेट्रोल मिल रहा था। यहां आदेश को मानने वाला कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
समय:12 बजे
सहसवान के कई पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की तो तकरीबन सभी जगहों पर नियमों का मखौल उड़ते देखा गया। दोपहर शहर के दिल्ली रोड पर से लेकर अन्य पंपों का जायजा लिया गया तो लोग अपनी बाइकें, स्कूटी लेकर बिना हेलमेट लगाए पहुंचे रहे थे और पेट्रोल पंपों के कर्मचारी उनको पेट्रोल दे रहे थे।
आदेश तो पहले से ही लागू है। मंत्री जी के निर्देश पर पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। पहला दिन था, इसलिए केवल लोगों को समझाने के लिए ही पंपों पर बताया गया कि अब हेलमेट लगाकर ही आओगे तभी पेट्रोल मिल सकेगा। दो दिन के बाद किसी को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिल सकेगा। यह सभी पंप संचालकों को बता दिया गया है।
-सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपन-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर चेकिंग कर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों को जागरूक करें। साथ ही पंप संचालकों को भी बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को कहा जाए। बिना हेलमेट सड़क हादसों में लोग जान गवां रहे हैं। इसे देखते हुए सख्ती से नियम का पालन कराया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
सभी पंप संचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि पंप परिसर में बैनर लगाएं। दो दिन लोगों को बताएं कि अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिल सकेगा। दो दिन में जिलेभर में इसका असर दिखाई देने लगेगा। सख्ती से आदेश का पालन कराया जा रहा है। आदेश पहले से ही शासन का लागू है। सड़क सुरक्षा माह को लेकर सख्ती की जा रही है।
-अम्बरीश कुमार, एआरटीओ