{"_id":"67c8a095370dfaf11b0853ab","slug":"no-bus-for-uttarakhand-passengers-upset-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135254-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उत्तराखंड के लिए नहीं कोई बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उत्तराखंड के लिए नहीं कोई बस, यात्री परेशान
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। जिले से होली पर उत्तराखंड जाने के लिए लोगों के पास कोई सीधा साधन नहीं हैं। कारण, रोडवेज की कोई बस उत्तराखंड नहीं जाती। पहले टनकपुर के लिए एक बस चलाई गई थी, वह भी अब बंद है। मजबूरी में बरेली होकर यात्री उत्तराखंड जा रहे हैं।
होली 14 मार्च को है। ऐसे में अब लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी जिले से उत्तराखंड जाने व आने वाले यात्रियों को हो रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, करीब दस महीने पहले रोडवेज ने टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। अनुमति खत्म हो जाने के कारण बस सेवा बंद करनी पड़ी। इससे बदायूं से टनकपुर, पीलीभीत, खटीमा, वनबसा आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस रूट पर सीधी बस सेवा न होने से अभी लोग बरेली होकर टुकड़ों में अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। त्योहारों के वक्त बसें न होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी।
टनकपुर बस सेवा परमिट के चक्कर में बंद है। प्रक्रिया चल रही है। परमिट होने के बाद उत्तराखंड के लिए बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल टनकपुर व उत्तराखंड के लिए कोई सीधी रोडवेज बस नहीं है।- अजय कुमार, एआरएम