{"_id":"69ac7ea79db69667630df042","slug":"nine-people-were-beaten-up-for-demanding-a-sickle-a-case-was-filed-against-them-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158741-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दरांती मांगने पर मारपीट, नौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दरांती मांगने पर मारपीट, नौ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। दरांती मांगने पर नौ लोेगों ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के शिकायती पत्र पर पुलिस ने नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरासराय में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि चार मार्च को वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी गौरव मौर्य के घर के सामने उनकी साइकिल से पल्ली और दरांती गिर गई। जब वह वापस मांगने पहुंचे तो गौरव, आशीष और उनके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने वीरेंद्र और उनके बेटों सुनील व अंकित के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने घर पर आकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दिनेश, जुगेंद्र, सौरभ और भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक चमन गिरि को मामले की जांच सौंपी है।