{"_id":"6886833e6dbe1fa29409d094","slug":"nine-kanwariyas-injured-when-e-rickshaws-overturned-and-bikes-slipped-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143982-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ई- रिक्शा पलटने व बाइकें फिसलने से नौ कांवड़िया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ई- रिक्शा पलटने व बाइकें फिसलने से नौ कांवड़िया घायल
विज्ञापन
उझानी में सड़क हादसे में घायल ई- रिक्शा सवार महिला समेत बच्चे। संवाद
उझानी। ई- रिक्शा पलटने और बाइकें फिसलने से महिलाओं समेत नौ कांवड़िया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया है।
पहला हादसा सुबह में करीब सात बजे कल्याण सिंह चौक के पास हुआ। कांवड़ लेकर शिव मंदिर की ओर निकले बरेली में सुभाषनगर निवासी समर्थ (25) और आयुष (20) की बाइक फिसल गई। दोनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद साथी कांवड़िया दोनों को अपने साथ ले गए।
दूसरा हादसा बदायूं में जोगीपुरा निवासी रवेंद्र (18) और सोहनपाल (19) सांड़ से बचने की कोशिश में बाइक से गिर पड़े। दोनों को निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। रवेंद्र और सोहनपाल दोस्त हैं।
तीसरा हादसे में कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कल्लिया काजिमपुर निवासी लेखराज के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार निजी ई- रिक्शा से गंगा स्नान के लिए कछला घाट की ओर निकले। घाट पर पहुंचने से पहले ही वितरोई मोड़ के पास बाइक सवार कांवड़ियों की टोली से बचने की कोशिश के दौरान ई- रिक्शा बेकाबू हो गया। ई- रिक्शा पलटने से लेखराज (35), उनकी पत्नी कामिनी (33), निशा (11) पुत्री वीरेंद्र, उनकी रिश्तेदार राधा (30) पत्नी शिवम, उनका 10 साल का बेटा संस्कार घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद लेखराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।