{"_id":"68910b0bd194a5ea32082840","slug":"nine-kanwariyas-including-a-teenager-injured-in-bike-collision-on-kachla-road-badaun-news-c-123-1-sbly1035-144480-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला रोड पर बाइकें टकराने से किशोरी समेत नौ कांवड़िया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला रोड पर बाइकें टकराने से किशोरी समेत नौ कांवड़िया घायल
विज्ञापन
उझानी। कछला रोड पर अलग- अलग स्थानों पर बाइकों की भिड़ंत में किशोरी समेत नौ कांवड़िया घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे रात 11 बजे से सोमवार सुबह तक हुए हैं।
सोमवार सुबह सात बजे बुटला के पास बाइक और स्कूटी टकरा गई। इससे स्कूटी सवार बरेली में सुभाषनगर निवासी नीतेश वर्मा (28), उनकी पत्नी मोनिका (27), रिश्तेदार ओमप्रकाश की बेटी नन्ही (15) तो बाइक सवार आंवला क्षेत्र के गांव तिपोलिया निवासी धर्मपाल (43) घायल हो गए। एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। नीतेश और धर्मपाल को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा कछला रोड पर हादसों में बरेली के सीबीगंज निवासी बाइक सवार सुशील यादव (26) पुत्र अर्जुन सिंह, इज्जतनगर में करनपुर इलाके के निवासी राहुल (25) पुत्र अशोक कुमार, राजेंद्रनगर निवासी सोमेश शर्मा (45), मूसाझाग निवासी नन्हू (20) पुत्र हरनाम सिंह और जितेंद्र (25) पुत्र ओमपाल घायल हो गए। घायलों पुलिस ने रात में सरकारी अस्पताल ही प्राथमिक उपचार कराया। मूसाझाग के नन्हू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि दो-तीन घायल कांवड़िया और भी आए थे, लेकिन उनके कोई खास चोट नहीं थी।