{"_id":"6848849ec85640a40e0bb82c","slug":"nhms-general-manager-reached-sncu-saw-the-arrangements-badaun-news-c-123-1-akb1003-140970-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसएनसीयू पहुंचे एनएचएम के महाप्रबंधक, देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसएनसीयू पहुंचे एनएचएम के महाप्रबंधक, देखी व्यवस्था
विज्ञापन
बदायूं। एसएनसीयू में शनिवार को चार नवजात की मौत के बाद मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) के महाप्रबंधक महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था देखी। इसके बाद सीएमएस को नए सीपैप मशीन खरीदने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक मिलेंद्र वर्धन व उनके साथ आई टीम सीधा एसएनसीयू पहुंची। वहां के प्रभारी डॉ. संदीप से मामले की जानकारी ली। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि शनिवार को चार प्री मैच्योर बच्चे पैदा हुए थे। इस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में रखा जाना जरूरी था। इसके अलावा बच्चों को सीपैप मशीन की भी जरूरत थी, लेकिन एसएनसीएयू में बड़े बच्चों के लिए इस्तेमाल में होने वाली सीपैप रखी थी। इस वजह से नवजात को इसकी सुविधा नहीं दी जा सकी। इस पर महाप्रबंधक ने नए स्तर से बच्चों के लिए सीपैप मशीन खरीदने के सीएमएस डॉ. इंदुकान्त को निर्देश दिए। अब वह अपनी रिपोर्ट एमडी एनएचएम को देंगे। संवाद