फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New DM Avnish Kumar Rai took charge and told his priorities in budaun

Budaun News: नवागत डीएम अवनीश कुमार राय ने संभाला कार्यभार, बताईं अपनी प्राथमिकताएं

Thu, 17 Apr 2025 07:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 07:09 PM IST
सार

बदायूं के नवागत जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने कहा कि विकास योजनाओं को गति देना, आमजन की लंबित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन
New DM Avnish Kumar Rai took charge and told his priorities in budaun
जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में नवागत जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को गति देना व आमजन की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगा। इससे पूर्व कलक्ट्रेट आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन अरूण कुमार, एडीएम न्यायिक, मुख्य कोषाधिकारी गौरव चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। आमजन व अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों का परिचय लिया। उन्हें ईमानदारी व गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के मूल निवासी वर्ष 2014 के आईएएस अधिकारी जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वह इससे पूर्व इटावा में जिलाधिकारी के पद पर थे। उन्होंने अपने सेवा काल में अयोध्या में सहायक मजिस्ट्रेट, फतेहपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, श्रावस्ती में मुख्य विकास अधिकारी, झांसी में नगर आयुक्त नगर निगम के पद को भी संभाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed