फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New Congress president will run remotely, Akhilesh ill: Keshav Prasad,

कांग्रेस का नया अध्यक्ष रिमोट से चलेगा, अखिलेश बीमारः मौर्य

Mon, 03 Oct 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियम लीग का उद्घाटन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा और कांग्रेस पर हमलावर रहे।डिप्टी सीएम शनिवार को बरेली से सड़क मार्ग से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ उझानी पहुंचे थे।इसके बाद वह कार से बदायूं के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
New Congress president will run remotely, Akhilesh ill: Keshav Prasad,
उझानी में सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उझानी (बदायूं)। बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियम लीग का उद्घाटन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा और कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। वह अपना इलाज कराएं और फ्रस्टेशन में न रहें। कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा कि जो भी अध्यक्ष बनेगा वह रिमोट कंट्रोल से चलेगा। लीग का उद्घाटन करने के बाद वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शनिवार को बरेली से सड़क मार्ग से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ उझानी पहुंचे थे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियम लीग का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाबूजी पूरे प्रदेश और देश के नेता थे। यह कार्यक्रम अगर बाबू जी के नाम से न होता तो शायद वह नहीं आ पाते। इस क्रिकेट लीग का आयोजन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कराया जाएगा। ग्राउंड में खिलाड़ियों से परिचय किया और गुब्बारे उड़ाए और बल्ला थामकर शॉट भी खेला।
विज्ञापन

इसके बाद डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से वार्ता की। उनसे जब पूछा गया कि सपा अध्यक्ष उनको कई बार अपनी पार्टी में आने का निमंत्रण दे चुके हैं। इस पर केशव प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से अखिलेश यादव मानसिक रूप से बीमार हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। अखिलेश यादव को अपना इलाज करा लेना चाहिए। विपक्षी दलों के गठबंधन के एक सवाल पर कहा कि सौ में साठ हमारा है, चालीस में बंटवारा है और उसमें भी हमारा है। मोदी जी को देश की जनता प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा को लेकर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वह रिमोट से ही चलेगा। इसके बाद वह कार से बदायूं के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, सिनोद शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत आदि रहे।

उझानी में बाबू जी कल्याण सिंह मैमोरियल क्रिकेट प्रीमियम लीग का उदघाटन करते डिप्टी सीएम। संवाद

उझानी में बाबू जी कल्याण सिंह मैमोरियल क्रिकेट प्रीमियम लीग का उदघाटन करते डिप्टी सीएम। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed