फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Negligence in face authentication, honorarium of 70 Anganwadi workers stopped

Budaun News: चेहरा प्रमाणीकरण में की लापरवाही, 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Sun, 22 Jun 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence in face authentication, honorarium of 70 Anganwadi workers stopped
पोषण ट्रैकर एप पर फोटों खींचकर सत्यापित करतीं आगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत विभाग
बदायूं। बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब लाभार्थियों को चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही पुष्टाहार दिया जाएगा। वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पोषण ट्रैकर एप लांच किया गया है। विभाग की तरफ जिले में 30 जून तक लक्ष्य को पूरा करना है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें लापरवाही बरत रही हैं। इसके चलते डीपीओ ने 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

जनपद में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनके माध्यम से महीने में 2.75 लाख लाभार्थियों को पोषण आहार वितरित किया जाता है। प्रत्येक बच्चे को 1.5 किलो दलिया, 1.5 किलाेग्राम चावल, 2 किलोग्राम चना व 500 ग्राम सोयाबीन का तेल व अन्य खाद्य सामग्री दी जाती है। इन केंद्रों पर अब लाभार्थियों के चेहरे के सत्यापन व ई-केवाईसी के बाद ही पुष्टाहार दिया जाएगा।
विज्ञापन

वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए यह कवायद शुरू की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 30 जून तक इस प्रक्रिया को पूरा कराना है, लेकिन अभी तक केवल 20 हजार लाभार्थियों का ही सत्यापन हो सका है। जुलाई से चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण हुआ करेगा। इसमें लापरवाही बरतने वाली 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed