फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Navratri begins today, temples and homes decorated to welcome Maa Ambe

Budaun News: नवरात्र आज से, मां अंबे के स्वागत में सजे मंदिर और घर-द्वार

Mon, 22 Sep 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Navratri begins today, temples and homes decorated to welcome Maa Ambe
बदायूं। शारदीय नवरात्र सोमवार से आरंभ हो रहे हैं। नौ दिनों तक भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा की आराधना करेंगे। मंदिरों और घरों में सजावट की विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगला मंदिर के बाहर शृंगार सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं, वहीं बाजारों में भी पूजा सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

मान्यता है कि नवरात्र सोमवार से शुरू होता है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। हाथी को सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं का विश्वास है कि नौ दिन माता रानी की पूजा करने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है। नवरात्र पर जिले के प्रमुख मंदिरों में रौनक देखते ही बन रही है। नगला मंदिर में भी देवी प्रतिमा को फूलों, झालरों और चुनरी से भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं, रात को आरती के समय पूरे मंदिर प्रांगण में दीपों की जगमगाहट का मनमोहक दृश्य दिखाई देगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बिरुआबाड़ी मंदिर में प्रवेश द्वार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। हरप्रसाद मंदिर में विशाल फूल-मंडप बनाया गया है, जहां भक्तों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती के पाठ की भी तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, जल-पान व सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed