{"_id":"615f56238ebc3e61ef7d2c93","slug":"navratra-badaun-news-bly4621818198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र : श्रद्धालुओं ने की शैलपुत्री की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र : श्रद्धालुओं ने की शैलपुत्री की पूजा अर्चना
विज्ञापन
नगला मंदिर में माता रानी की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना किए। मंदिर मां के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां भगवती से सुख समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालु ने घरों में पहले साफ सफाई की, मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया। कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर के नगला मंदिर, ओवरब्रिज के नीचे स्थित दुर्गा मंदिर, हर प्रसाद मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सुख समृद्धि की कामना की।
बिल्सी। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री का पूजन किया। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
दबतोरी। क्षेत्र के ग्राम ललुआनगला, दबतोरी, बीधा नगला, आदपुर, जलालपुर, परसिया, अतरपुरा, भरतपुरा, करेगी, दबतोरा, लक्ष्मीपुर, सिरसांवा, करलाबाला, अहरौला, अहरौली के देवी मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
उसावां। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापित कर मां भगवती की पूजा अर्चना की। कस्बे के राधाकृष्ण चौक के शिव मंदिर, रामगोपाल के शिव मंदिर, सरकारी अस्पताल के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संवाद