{"_id":"66dcda00bd3f912e3e087ff4","slug":"nancy-tops-in-javelin-throw-pooja-tops-in-100-meter-race-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125408-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाला फेंक में नैन्सी, 100 मीटर दौड़ में पूजा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाला फेंक में नैन्सी, 100 मीटर दौड़ में पूजा रहीं अव्वल
Sun, 08 Sep 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। अखिल भारतीय विद्या भारती की तरफ से शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की भाला फेंक अंडर-19 में द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की नैंसी प्रथम रहीं। अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की पूजा राघव प्रथम आईं। इसके अलावा गोला फेंक, भाला फेंक, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं।
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को बालिका वर्ग अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की वंशिका प्रथम, बिसौली विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंजलि द्वितीय, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी की आरुषि तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 की 200 मीटर दौड़ में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की निकिता गुप्ता प्रथम, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की ज्योति द्वितीय, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अन्यया तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 की 200 मीटर दौड़ में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की अंजलि प्रथम, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुनगुन द्वितीय, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सौम्या तृतीय रहीं।
भाला फेंक की अंडर-17 बालिका वर्ग में शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रियांसी पहले स्थान पर रहीं। जबकि अंडर-19 में द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की नैंसी प्रथम रहीं। वहीं बालक वर्ग में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के अंशुल प्रथम, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिवम द्वितीय, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी के आशेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के नितिन यादव प्रथम, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के केशव द्वितीय, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शशांक पाठक तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर पंकज राजपूत, अनुभव शंखधार, सुरेश मिश्रा, विनय चौहान, लोकेश कुमार, दिलीप, रविशंकर आदि मौजूद रहे।