फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muzaria's sub-inspector and Kotwali's constable line present

Budaun News: मुजरिया के उपनिरीक्षक और कोतवाली का सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Muzaria's sub-inspector and Kotwali's constable line present
बदायूं। क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसएसपी ने एक बार फिर से तबादला सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात जारी के इस सूची में क्राइम इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है, जबकि मुजरिया थाने में तैनात एक दरोगा व कोतवाली में तैनात एक सिपाही को लाइन हाजिर किया है।
मुजरिया थाने में तैनात एसआई रघुवीर सिंह को बिल्सी विधायक से पंगा लेना भारी पड़ गया। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। इसी के साथ ही कोतवाली में तैनात सिपाही नितिन चौधरी की शिकायत मिलने पर लाइन में आमद कराई है। इसी के साथ कादरचौक थाने में तैनात अपराध निरीक्षक उरेन्द्र पाल को मूसाझाग का अपराध निरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन

जरीफनगर के क्राइम इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम को उसहैत भेजा है। वजीरगंज चौकी पर तैनात प्रमोद कुमार को थाना फैजगंज बेहटा भेजा है। उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह को कुंवरगांव उघैती भेजा है। सिपाही अंकित यादव को बिसौली से मूसाझाग, सनी देव का डायल 112 पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर कोतवाली सदर भेज दिया। सिपाही बलराम सिंह को कुंवरगांव से सिविल लाइन, नेत्रपाल सिंह को क्लर्क दातागंज से इस्लामनगर, महिला सिपाही पूजा को जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed