{"_id":"63f3a12f50bcedecb90134d6","slug":"murder-or-suicide-entered-the-house-and-told-the-woman-i-love-u-in-budaun-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या खुदकुशी: महिला को घर में घुसकर बोला- I love u, कुछ देर बाद चारपाई पर मिला 17 साल के ज्ञानेंद्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या खुदकुशी: महिला को घर में घुसकर बोला- I love u, कुछ देर बाद चारपाई पर मिला 17 साल के ज्ञानेंद्र का शव
Mon, 20 Feb 2023 10:05 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:05 PM IST
सार
पूछताछ में महिला ने बताया कि किशोर उससे एकतरफा प्यार करता था। उसका पति बिसौली गया हुआ था। शाम के समय किशोर उसके घर आया। उससे बोला कि वह उससे प्यार करता है। उस वक्त उसने किशोर को समझा दिया था। वह मंदिर चली गई जब लौटकर आई तो किशोर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
चारपाई पर मिला 17 साल के ज्ञानेंद्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में सोमवार शाम एक महिला के घर में 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला। महिला का कहना है कि किशोर उससे एकतरफा प्यार कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी लेकिन परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
यह मामला सोमवार शाम पांच बजे का है। उस वक्त दिसौलीगंज निवासी शेर सिंह को सूचना मिली कि उनका बेटा गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र गांव की महिला के घर में बेहोश पड़ा है। इससे वह अपने परिवार के साथ महिला के घर पहुंच गए और गनेश को उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए जहां किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वाले उसके शव को अपने घर ले गए। उन्होंने किशोर की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिससे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला व उसके पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने बताया कि किशोर उससे एकतरफा प्यार करता था। उसका पति बिसौली गया हुआ था। शाम के समय किशोर उसके घर आया। ज्ञानेन्द्र ने उससे ( i love u) बोला। उस वक्त उसने किशोर को समझा दिया था। वह मंदिर चली गई जब लौटकर आई तो किशोर फंदे से लटका मिला। उसने किशोर को फंदे से उतार लिया और अपने पति को सूचना दी। उसके पति ने किशोर के परिवार वालों को बताया। तब उसके परिवार वाले घर पहुंचे।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। यह तो पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। तभी इसमें कोई कार्रवाई की जाएगी।