{"_id":"639e1a330072292dbb1bfaa0","slug":"murder-of-married-woman-by-giving-poisonous-substance-report-on-six-including-husband-badaun-news-bly507275874","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ देकर विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ देकर विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर रिपोर्ट
Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
सार
सहसवान कोतवाली के गांव तिगरा निवासी ओमकार सिंह ने अपनी पुत्री अपेक्षा यादव की शादी चार वर्ष पूर्व बिल्सी रोड निवासी राहुल यादव पुत्र शेर सिंह यादव के साथ की थी। अपेक्षा के भाई गगन प्रकाश का आरोप है कि ससुराल वाले शुरू से ही अधिक दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं के बिसौली में दहेज की खातिर पति व ससुराल वालों ने एक विवाहिता को पीटा बाद में जहरीला पदार्थ दे दिया। सूचना पर मायके पक्ष से भाई व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बरेली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सहसवान कोतवाली के गांव तिगरा निवासी ओमकार सिंह ने अपनी पुत्री अपेक्षा यादव की शादी चार वर्ष पूर्व बिल्सी रोड निवासी राहुल यादव पुत्र शेर सिंह यादव के साथ की थी। अपेक्षा के भाई गगन प्रकाश का आरोप है कि ससुराल वाले शुरू से ही अधिक दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी दौरान अपेक्षा ने एक पुत्री को जन्म दिया। वह अभी तीन साल की है। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे पति व अन्य ससुराल वालों ने अपेक्षा को जमकर पीटा। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ दे दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही भाई व मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत में चिकित्सक ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि राहुल की पहले एक शादी पहले हो चुकी है। पहली पत्नी को भी राहुल प्रताड़ित करता था। सीओ पवन कुुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राहुल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन