फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murder accused of Sakhi Baba jai singh commits suicide hanged with tree Was very feared due to caught

फंदे पर झूला सखी बाबा का हत्यारोपी, पकड़े जाने के डर से था परेशान, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव 

Tue, 09 Feb 2021 01:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं/संभल
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं/संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Murder accused of Sakhi Baba jai singh commits suicide hanged with tree Was very feared due to caught
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
बदायूं के इस्लामनगर इलाके में सखी बाबा की हत्या करने वाला आरोपी रामवीर खुदकुशी कर ली। उसने हाईवे किनारे नीम के पेड़ पर शॉल से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के कैल की मंड्या में फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


रामवीर अपने गांव में सखी सम्प्रदाय के महंत की चाकू से हत्या कर भागा था। वह पकड़े जाने के डर से काफी परेशान था। गुन्नौर पुलिस ने इस्लामनगर थाना पुलिस को जानकारी दी। शव की पहचान जेब में निकले आधार कार्ड से हुई। पुलिस की चार टीम घटना के दिन से ही रामवीर की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन


चाकू गोदकर की थी बाबा की हत्या
बता दें कि शनिवार तड़के मोहजुद्दीनगर ढकनगला के देवी मंदिर पर सखी बाबा जय सिंह यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सखी बाबा ने रामवीर की पत्नी पर कोई मंत्र पढ़ दिया था, जिससे उसकी पत्नी उससे अलग हो गई और उसके बड़े भाई के साथ रहने लगी थी। हत्या के वक्त सखी बाबा अपने आवास में चाय बना रहे थे। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और उन पर चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की चार टीम लगी थी तलाश में
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगा दी गईं लेकिन रविवार शाम तक आरोपी का कुछ पता नहीं चला था। रविवार दोपहर उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed