Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Munir was kidnapped to extort money from a relative five accused arrested in budaun

Budaun News: रिश्तेदार से रुपये ऐंठने के लिए किया था मुनीर का अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Munir was kidnapped to extort money from a relative five accused arrested in budaun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बा निवासी मुनीर के अपहरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण करने के आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी मुनीर अपने मौसा की टाल पर काम करता है। उनके लिए वह क्षेत्र से लकड़ी खरीद का काम करता आ रहा है। 22 अक्तूबर को उसके ही रिश्तेदार जुनैद ने फोन करके लकड़ी खरीदने के बहाने उसको बुला लिया। यहां पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इनोवा कार से उसको मुंबई ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने दो दिन पहले मुनीर को मुंबई से अपनी अभिरक्षा में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने अलापुर से बदायूं जाने वाले मार्ग पर भट्टे से आगे ककराला की तरफ अमरुद के बाग के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बरामद टोयटा इनोवा गाड़ी,  मोबाइल फोन व तमंचा व कारतूस बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

ऐसे रची साजिश 
पुलिस की पूछताछ में अपहरण के आरोपियों ने अपना नाम जुनैद, इब्ने अली उर्फ शाहरुख, कैश मोहम्मद, पुष्पक म्हात्रे, निगार आलम बताया। जुनैद ने बताया कि वह कई वर्षों से मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। अपने सगे मौसा शमशाद से रुपये ऐंठने और उसको बदनाम करने के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई। अपने साथियों शाहरुख, कैश मोहम्मद, पुष्पक म्हात्रे व निगार आलम के साथ इनोवा कार से अलापुर आ गए। फोन से कॉल करके लकड़ी खरीदने के बहाने मुनीर को बुलाया। साथियों ने मिलकर मुनीर उर्फ छोटा को जबरदस्ती खींचकर कार में डाल लिया और उसे लेकर मुंबई चले गए। 

रिश्तेदारी में छिपने जा रहे थे आरोपी 
जुनैद ने कहा कि मौसा शमशाद से पैसे ऐंठने के लिए हमने उनसे रुपयों की मांग की। मुनीर के घर पर भी उसके फोन से कॉल कर रुपये मांगे। पुलिस मुंबई में भी हम लोगों का पीछा कर रही थी। इस कारण हम मुनीर उर्फ छोटा को मुंबई सेन्ट्रल के पास छोड़कर भाग गए थे। मुंबई में भी पुलिस के लगातार पीछा करने के कारण हम लोग छिपने के लिए सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे कि पुलिस ने हम सभी को पकड़ लिया। 

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपह्रत को सकुशल अपनी अभिरक्षा में दो दिन पहले ही ले लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed