फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Municipal elections: in how many grounds, decision today

निकाय चुनाव : कितने मैदान में, फैसला आज

Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: in how many grounds, decision today
नामांकन पत्रों की जांच पूरी, नाम वापसी के बाद शाम को जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों की नाम वापसी होगी। अब कौन प्रत्याशी मैदान छोड़ता है और कौन प्रत्याशी रण में रहेगा। यह शाम तक स्पष्ट होगा। उसके बाद प्रशासनिक स्तर से प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी।
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 279 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है जबकि नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्ड सदस्य पद पर 1635 प्रत्याशियों के नामांकन हुए हैं। मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 52 और वार्ड सदस्य पद के 29 परचे खारिज हुए। अब इनमें अध्यक्ष पद के 227 नामांकन पत्र और वार्ड सदस्य पद के 1606 पर्चे शेष रह गए हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन है। अब इन प्रत्याशियों में से कौन प्रत्याशी अपना पर्चा वापस लेता है। यह बृहस्पतिवार शाम को पता चलेगा। उसके बाद प्रशासनिक स्तर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। शुक्रवार को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

--------------
11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट-1881 के तहत निकाय चुनाव को लेकर 11 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed