फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mumbai Indians beat Royal Challengers Bangalore by seven wickets

Budaun News: मुंबई इंडियन ने रॉयल चैलेंजर्स टीम को सात विकेट से हराया

Thu, 18 Sep 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians beat Royal Challengers Bangalore by seven wickets
विजेता टीम के सोमवीर को मिला मैन ऑफ द मैच देते अशोक कुमार। संवाद
कछला। पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित मैदान पर चल रहा टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार को मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंजर्स टीम के मध्य खेला गया। इसमें मुंबई इंडियन ने रॉयल चैलेंजर्स की टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैदान पर सबसे पहले दोनों टीमों के मध्य टॉस किया गया। इसमें मुंबई इंडियन टीम के कप्तान सोमवीर कश्यप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 88 रन का स्कोर बनाया। इसमें हिमांशु तोमर ने 15, अभय सिंह ने आठ, मयंक तोमर ने नौ, जीतू ने सात और आयुष यादव ने पांच रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं मुंबई इंडियन टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्व प्रताप सिंह, रामू ने एक-एक और सोमवीर, लकी अल्वी ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 89 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी मुंबई इंडियन ने शुरू से ही धुआंधार पारी खेलते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विश्वप्रताप सिंह ने 34, सोमवीर ने 15, शेखर ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित यादव ने दो और अभय ने एक विकेट लिया। इस प्रकार मुंबई इंडियन को सात विकेट से विजयी घोषित किया गया।

टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कप्तान सोमवीर कश्यप को अशोक कुमार ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पन्नालाल वर्मा, रामस्वरुप वर्मा, रामवीर, विवेक कुमार, अशोक कुमार, नीरज शर्मा, शैलेष कुमार, सभासद वीरेन्द्र कश्यप, प्रदीप कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed