{"_id":"66f49f6ae5e98c8fb803b5e4","slug":"multi-storey-buildings-are-being-built-in-20-police-stations-664-police-personnel-will-get-shelter-badaun-news-c-123-1-sbly1001-126513-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 20 थानों में बन रहीं बहुमंजिला इमारतें, 664 पुलिस कर्मियों को मिलेगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 20 थानों में बन रहीं बहुमंजिला इमारतें, 664 पुलिस कर्मियों को मिलेगा ठिकाना
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के पास बना पुलिस आवास। संवाद
बदायूं। पुलिस कर्मी सबसे ज्यादा परेशान आवास को लेकर रहते हैं। उनके रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के 20 थानों में बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही हैं। इसमें 664 पुलिसकर्मी रह सकेंगे। 12 थानों में काम पूरा हो चुका है। बाकी आठ जगहों पर एक से दो माह में काम पूरा हो जाएगा।
जिले में सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस कर्मियों के कंधों पर रहती है। वह 24 घंटे अपनी ड्यूटी कर लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। बावजूद इसके लोग पुलिस कर्मियों को आवास देने से बचते हैं। ऐसे में कई बार पुलिस कर्मियों रहने में काफी दिक्कत होती है। हाल तो यह है कि जिले में तबादला होकर आईं एक सीओ तक को आवास नहीं मिल पा रहा है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिले के 20 थानों में पुलिस कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। इनमें 12 थानों में काम पूरा हो गया है। जबकि आठ जगहों पर काम पूरा होना अभी बाकी है। कार्यदायी संस्था के अनुसार तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में बाकी जगहों पर एक से दो माह का समय काम पूरा होने में और लग सकता है।
विज्ञापन
शौचालय, स्नानघर भी बनाए
-इन बहुमंजिला इमारतों में हॉस्टल और बैरकों के अलावा शौचालय, स्नानघर भी बनाए जाएंगे। हालांकि यह कॉमन होंगे। जिसकी वजह से सभी पुलिस कर्मी अपने हिसाब से इसका उपयोग कर सकेंगे।
-जिले में 20 थानों में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। 12 जगहों पर काम पूरा हो गया। बाकी आठ जगहों पर काम चल रहा है। जल्द ही वह भी काम पूरा हो जाएगा।
-अशीष शर्मा, जेई आवास विकास परिषद