फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muddy path to GIC; female students falling down.

Budaun News: जीआईसी के रास्ते में कीचड़, गिर रहीं छात्राएं

Fri, 10 Jul 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Muddy path to GIC; female students falling down.
गांव वोंदरी के पास कीचड वाले रास्ते में गिरी छात्रा। संवाद
कादरचौक। गांव वोंदरी में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के निर्माण के बाद सड़क नहीं बनाई गई। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं को बारिश में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दो दिन से हो रही बारिश में कच्चा रास्ता दलदली हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज जा रहीं कई छात्राएं फिसलकर गिर गईं। कीचड़ में गिरने के डर से बड़ी संख्या में बच्चे घर से स्कूल नहीं आ रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक कादरचौक के गांव वोंदरी में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण 2020 में हुआ था। स्कूल गांव से एक किलोमीटर दूर है। साल 2021-22 में पढ़ाई का पहला सत्र शुरू हुआ था। शुरुआत में 120 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया था, जो संख्या बढ़कर अब 359 तक पहुंच गई है। पांच साल बाद भी गांव से कॉलेज तक मार्ग कच्चा है।
विज्ञापन

कच्चे मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां हैं, जिनकी वजह से लड़कियां असुरक्षित महसूस करती हैं। दो वर्ष पूर्व छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत के अधिकारी गांव पहुंचे थे। रास्ते की नापजोख भी की। एक किमी मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक करोड़ ग्यारह लाख से अधिक का टेंडर भी निकलवाया था, बावजूद इसके डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। प्रधान सत्य निरूपम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से कई बार इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क को दिखवाया पता किया जाएगा कि इसको लेकर कोई कार्ययोजना तैयार की गई है या नहीं। अगर नहीं तो नई कार्य योजना में इसको शामिल किया जाएगा। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोनिवि



रास्ता न होने से स्कूल में काफी कम, सिर्फ 267, बच्चे ही रह गए हैं। काफी बच्चे रास्ता न होने के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं। स्टाफ को भी आने-जाने में परेशानी होती है। - राहुल सिंह प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज

गांव वोंदरी के पास कीचड वाले रास्ते में गिरी छात्रा। संवाद

गांव वोंदरी के पास कीचड वाले रास्ते में गिरी छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed