फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Motorcyclist killed, one injured in collision with tempo on highway

Budaun News: हाईवे पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 13 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, one injured in collision with tempo on highway
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित पुसगवां चौराहे के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी शानू के अनुसार, उनके पिता रशीद सलमानी और चाचा सद्दीक नौ अक्टूबर को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर से अपाचे बाइक से गांव खैरी लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे हाईवे पर स्थित पुसगवां चौराहे पर बिल्सी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर शानू मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा ले गए। चिकित्सकों ने रशीद सलमानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सद्दीक को बरेली के आला हजरत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने रशीद सलमानी का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में घटना को लेकर तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि उक्त मामले में बिल्सी कोतवाली में टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed