{"_id":"6a529cb9c25077b1090b78ad","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-islamnagar-police-vehicle-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168224-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली निगम के तीन जिलों के अधिकारियों ने सुनीं चार ब्लॉकों के ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली निगम के तीन जिलों के अधिकारियों ने सुनीं चार ब्लॉकों के ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
दबतोरी ट्रांसफार्मर से टूटकर गिरा तार सड़क के ऊपर लटकता हुआ। संवाद
दातागंज। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल पर बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने दातागंज, समरेर, म्याऊं और उसावां ब्लॉक के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
ब्लॉक दातागंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरेली के मुख्य अभियंता (द्वितीय) राघवेंद्र, बदायूं के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप को उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। नगर पालिका अध्यक्ष नैना गुप्ता ने पत्र देकर कस्बे में 100 विद्युत खंभे लगाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या चार, छह, 16, 19, 21, 23 में नई सड़कों का निर्माण हुआ है। यहां विद्युत पोल नहीं हैं। कस्बे के ही दिनेश चंद्रगुप्ता ने बताया कि उनके मकान का लोड 3 किलोवाट की जगह 5 किलोवाट कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम भाऊ नगला के सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव की लाइन दो वर्ष पहले किसी ओवरलोड वाहन में उलझकर टूट गई थी, जो अब तक ठीक नहीं की गई है। परेशान ग्रामीणों ने एक ही ट्रांसफॉर्मर पर तार जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। सौ से अधिक तार एक ही ट्रांसफॉर्मर पर जुड़े होने के कारण ग्रामीणों में रोजाना विवाद होता है। लोग एक-दूसरे का तार निकालकर अपना लगा देते हैं। इसे लेकर मारपीट तक हो चुकी है।
गूरा-नवीगंज गांव के भावेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो माह पहले आंधी में तीन खंभे गिरकर टूट गए थे। निगम की ओर से लाइन सही न होने पर गांव के लोगों ने बांस गाड़कर और पेड़ों से तार बांधकर घरों में रोशनी करने की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। यह व्यवस्था आत्मघाती है। असधरमई गांव के राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी आटा चक्की का लोड तीन किलोवाट की जगह 5 किलोवाट कर दिया है और विद्युत बिल चार गुना कर दिया है।
गांव नूरपुर के चरण सिंह गुड्डू आदि ने बताया एक सप्ताह पहले गांव वालों ने तीन महीने से बिजली न आने पर धरना-प्रदर्शन किया था। उनका कहना है कि उनके गांव में बरेली जनपद के भमोरा से 11000 की लाइन डाल दी गई है। जर्जर लाइन बिजली आने के तुरंत बाद ही टूट जाती है। विद्युत तारों से उलझ कर तीन लोगों की मौत हो चुकी है, गांव में पांच ट्रांसफॉर्मर लगाकर समस्या का निदान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया था, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है।
-- -- चारों ब्लॉक के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं-- --
रामगंगा पार के 12 गांव, बदायूं के बिजली उपकेंद्रों से जोड़े जाएं : राजीव
विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि रामगंगा पार के कुंडरा मजरा कटकौरा, लालपुर, नवादा बदन आदि करीब 12 गांवों की सप्लाई शाहजहांपुर जनपद के गढ़िया रंगीन विद्युत उपकेंद्र से मिलती है। इन गांवों को बदायूं के किसी उपकेंद्र से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिना किसी ठोस कारण से बिजली की कटौती न की जाए और कर्मचारी किसी उपभोक्ता का शोषण न करें।
पांच घंटे जलती रही केबल
उसावां। सुबह से शाम तक पांच बार में केबलें जल गईं, जिसकी वजह से कस्बे की बिजली आपूर्ति लगभग पांच घंटे बाधित रही। सबसे ज्यादा परेशानी सबमर्सिबल न चलने के कारण हुई।
कस्बे में सुबह सात बजे बिजली आई, कुछ देर चलने पर केबल में खराबी आ गई, जिसे ठीक करने के बाद मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर केबलें जल गईं। उन्हें ठीक किया तो पुत्तूलाल चौराहे के पास केबलें जल गईं। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर केबलों में खराबी आती रही। शनिवार को लगभग पांच घंटे कस्बे की बिजली बाधित रही। सबमर्सिबल न चलने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। संवाद
सैदपुर समेत 18 गांवों की 10 घंटे बाधित रही बिजली
सैदपुर। मेन लाइन में फॉल्ट होने से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति 10 घंटे बाधित रही। शुक्रवार की रात करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एक लाख आबादी प्रभावित हुई। क्षेत्र के करीब 18 गांवों और नगर में बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं गर्मी और उमस के कारण जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों ने लाइन में आई तकनीकी खराबी सही कर सप्लाई रात में ही सुचारु करा दी थी। संवाद
ट्रांसफॉर्मर से जला तार लटका, 12 घंटे नहीं आई बिजली
दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी टाउन फीडर के तहत गांव दबतोरी में रखे ट्रांसफॉर्मर की लीड जल जाने और तार टूट जाने के कारण आधे गांव की विद्युत आपूर्ति शनिवार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 12 घंटे बाधित रही। गनीमत रही उस समय कोई उस रास्ते से निकल नहीं रहा था अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि जेई को निर्देश दे दिए गए हैं, ट्रांसफॉर्मर पर और लाइन पर काम जारी है, जल्दी ही बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। संवाद