फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother went to jail for killing father, now inspector will take care of daughter's education

Budaun News: पिता की हत्या में मां जेल गई, बेटी की पढ़ाई अब इंस्पेक्टर कराएंगे

Fri, 31 May 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother went to jail for killing father, now inspector will take care of daughter's education
किसान महेश की बेटी को स्कूल से बाहर लाते इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह। संवाद
इस्लामनगर (बदायूं)। अल्लैहपुर मढ़ैया गांव के महेश की हत्या में उनकी पत्नी ममता के जेल भेजे जाने के बाद इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने दंपती की बेटी रिचा की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। संत श्रीहरिदास बाबा शिशु मंदिर स्कूल में नर्सरी कक्षा में दाखिला कराने के साथ पूरे साल की फीस भी जमा कर दी है। साथ ही अभिभावक के तौर पर अपना नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

महेश की हत्या 23 मई की रात उनके ही घर में सोते समय सिर कुचलकर कर दी गई थी। ममता ने लूटपाट के दौरान बदमाशों के हाथों महेश की हत्या किए जाने की बात कही थी। बाद में ममता पर ही हत्या करने का शक गया। पूछताछ से पता चला कि ब्याज पर रुपये उधार देने वाले महेश से ममता खफा रहती थी, क्योंकि वह ममता को खर्चे के लिए रुपये नहीं देते थे। ममता को 26 मई को गिरफ्तार करने के बाद अगले दिन जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मां को जेल जाता देखकर बेटा साजन (8) और बेटी रिचा (4) फफककर रो पड़े थे। तब उन्होंने दोनों बच्चों की देखरेख का जिम्मा संभालना तय किया। दोनों बच्चों को कपड़े दिलाए और राशन का इंतजाम किया। साजन पहले से संत श्रीहरिदास बाबा शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। रिचा नहीं पढ़ती थी, उसका भी दाखिला इसी स्कूल में करा दिया। रिचा को किताबें, नई ड्रेस, जूते-मोजे भी दिलाए। हरेंद्र सिंह ने रामपुर के स्वार थाने में तैनाती के दौरान भी सात साल की गुनगुन को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली थी। वह सड़क किनारे मिट्टी के बर्तन बेचा करती थी। लॉकडाउन के दौरान उसका परिवार मुसीबत में था। पिता बीमार थे। उसकी पढ़ाई छूट गई थी। तब इंस्पेक्टर ने उसका दोबारा दाखिला कराया था और अब भी वह उसकी फीस दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed